BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:58 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

चमोली : नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस की जीत, अध्यक्ष पद पर बीना रौतेला ने मारी बाजी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 9:08 PM IST
चमोली : नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस की जीत, अध्यक्ष पद पर बीना रौतेला ने मारी बाजी
Read Time:3 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

चमोली। चमोली जिले के नगर पंचायत नंदानगर में कांग्रेस प्रत्याशी बीना रौतेला ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। बीना रौतेला ने भाजपा प्रत्याशी को 183 वोटों के अंतर से हराया।

कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 650 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी 467 वोट ही हासिल कर सका। इस जीत से नंदानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी बीना रौतेला ने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह नंदानगर की जनता की उम्मीदों का परिणाम है।

नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की यह महत्वपूर्ण जीत पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

वहीं , वीना देवी ने इस जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं उन सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने मुझे विजयी बनाया।

उधर,इस खास मौके पर वीना देवी के पति ने भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने मेरी पत्नी को विजयी बनाया। मैं खुद एक सामाजिक कार्यकर्ता रहा हूं और हमेशा से ही सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा रहा हूं। मैं कांग्रेस पृष्ठभूमि का रहा हूं। विगत कई वर्षों से नंदानगर में मेरे सामाजिक सरोकारों से ताल्लुकात रहे हैं। तमाम गतिविधियों में मैंने अहम भूमिका निभाई है। यह उसी का नतीजा है कि यहां की जनता ने मेरी पत्नी को जिताया है।

उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि नंदानगर की जनता ने जो विश्वास मेरी पत्नी पर जताया है, यहां की जनता को जो उम्मीदें मेरी पत्नी से हैं, उसे हम निश्चित तौर पर पूरा करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने दिन-रात जमीनी स्तर पर काम किया और जनता का विश्वास अर्जित किया। यह उसी का नतीजा है कि आज मेरी पत्नी को जीत मिली है।

बता दें कि शनिवार को उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। यह मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना के लिए राज्यभर में कुल 54 मतगणना केंद्र बनाए हैं, जहां 6366 कर्मचारी वोटों की गिनती में लगे हुए हैं।

वहीं, मतगणना के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन की तरफ से बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, जो पूरी गतिविधियों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

प्रदेश में 23 जनवरी को नगर निकाय के चुनाव हुए थे। इस दौरान 57.71 प्रतिशत मतदान हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *