BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:34 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:17 PM IST
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के प्रत्याशी विनयशील ने भाजपा के प्रत्याशी सुदबल राम यादव को 81 वोटों से हराया।

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के बाद यह परिणाम सामने आया। कुल 15 वार्डों में से 8 वार्डों में भाजपा और 7 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की।

इस चुनाव में कांग्रेस के लिए यह महत्वपूर्ण जीत मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस परिणाम पर आपत्ति जताते हुए भाजपा प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की, जिस पर फिर से हुई मतों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

उधर, विनयशील की बात करें, तो वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अहम राजनीतिक सलाहकार के तौर पर काम भी कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोट डाले गए थे। छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय क्षेत्रों में कुल 72 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बार महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा कम वोट किया था।

रायपुर नगर निगम में 44.4 प्रतिशत, दुर्ग नगर निगम में 63.78 प्रतिशत, राजनांदगांव नगर निगम में 75.82 प्रतिशत, बिलासपुर में 55 प्रतिशत, अंबिकापुर में 63.10 प्रतिशत, चिरमिरी में 66.82 प्रतिशत, जगदलपुर में 57.52 प्रतिशत, रायगढ़ में 70.91 प्रतिशत, कोरबा में 51.66 प्रतिशत और धमतरी जिले में 77.69 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *