BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:53 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में खिलेगा कमल, जनता कांग्रेस से त्रस्त : अरुण साव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 फ़रवरी 2025, 10:30 PM IST
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में खिलेगा कमल, जनता कांग्रेस से त्रस्त : अरुण साव
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा निश्चित रूप से सभी जगहों पर जीतेगी, क्योंकि पिछले पांच सालों में कांग्रेस के शासन में शहरों को नुकसान उठाना पड़ा है और लोग कांग्रेस से त्रस्त हैं। ऐसे में जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। 173 नगरीय निकायों के लिए बड़े पैमाने पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। मतदान को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।

परिसीमन को लेकर कांग्रेस के बयानों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि वो शुरू से ही ऐसी बातें कर रहे हैं। परिसीमन को लेकर न्यायालय में याचिका भी लगाई गई थी। सारी याचिकाओं को न्यायालय ने निरस्त कर दिया था। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में हार मान चुकी है, इसलिए इस प्रकार के बयान दे रही है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 फरवरी को सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के साथ प्रयागराज जाएंगे। जहां वो महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते नजर आएंगे।

सीएम साय के महाकुंभ जाने को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार ने कुंभ स्नान की योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ के सभी सांसद और विधायक स्नान करने जाएंगे। जो भी सनातन में आस्था रखते होंगे, वो जरूर जाएंगे।

वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र हमारे ‘अटल विश्वास पत्र’ की नकल है। पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जनता से वादे तो किए, लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई। इसी तरह 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादों के आधार पर जनता को गुमराह करने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह भरोसा उठ चुका है और आने वाले चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *