BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 04:33 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

छत्तीसगढ़ सीएम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी, बोले- ‘शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 जनवरी 2025, 1:22 PM IST
छत्तीसगढ़ सीएम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी, बोले- ‘शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी’
Read Time:2 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे जवानों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया था। इस हमले में नौ जवान शहीद हो गए थे, जिसमें एक चालक भी शामिल था।

सीएम ने विष्णु देव साय मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नक्सली बौखला गए हैं, जिसके चलते उन्होंने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया। आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी और बस्तर के 8 जवान शहीद हो गए। मैं अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं। मैं उस चालक को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जिसने इस घटना में अपनी जान गंवा दी। हमारे जवानों की ये शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

सीएम ने आगे कहा कि जवानों ने देश और छत्तीसगढ़ के लिए शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हम निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था बहाल करने में कामयाब होंगे।

बता दें कि सोमवार को बीजापुर जिले में कुटरू-बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरे पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस हमले में आठ जवान शहीद हो गए थे और एक चालक की जान चली गई थी।

नक्सलियों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया था, जब संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। तभी दोपहर के लगभग ढाई बजे बीजापुर जिले के थाना कुटरू के अंतर्गत अंबेली गांव के पास नक्सिलयों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया था। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के आठ जवान और एक ड्राइवर की जान चली गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *