BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:20 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

जनता से मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों खर्च कर रहे हैं : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 दिसंबर 2024, 5:39 PM IST
जनता से मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों खर्च कर रहे हैं : तेजस्वी यादव
Read Time:2 Minute, 56 Second

बीएनटी न्यूज़

सहरसा। बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘महिला संवाद यात्रा’ को लेकर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी 15 दिन की यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर कौन ऐसा मुख्यमंत्री होगा, जो जनता से मिलने के लिए इतने रुपए खर्च करेगा।

उन्होंने बताया कि इतने रुपए में बिहार में बहुत सारा काम हो जाता, आखिर वह किस बात की यात्रा कर रहे हैं? यह सिर्फ अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा’ को लेकर सहरसा पहुंचे थे।

उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का विरोध करते हुए कहा कि आज पूरे देश में उपचुनाव भी एक तिथि को संभव नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर कम खर्च होने का तर्क दिया जा रहा है, लेकिन आज विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी सरकार बनी तो ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत प्रत्येक महिला को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे, जिससे महिलाएं अपनी जरूरत के सामान की पूर्ति कर पाएंगी।

उन्होंने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के वोट से केंद्र में सरकार बनी, लेकिन, आज तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से कितनी राशि मिली?

उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं कागजों पर चल रही हैं। इस यात्रा के दौरान हम लोग अपना विजन बता रहे हैं। जबकि, जदयू के लोग इसी की कॉपी करते हुए यात्रा पर निकल पड़े। सरकार के सारे मंत्री कामकाज छोड़कर यात्रा पर निकल पड़े हैं। सभी जिला तक जा रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *