BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:58 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

झारखंड के देवघर में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा, फूटा जनाक्रोश; मंत्री बोले – 24 घंटे में स्थापित होगी नई प्रतिमा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 11:33 PM IST
झारखंड के देवघर में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा, फूटा जनाक्रोश; मंत्री बोले – 24 घंटे में स्थापित होगी नई प्रतिमा
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

देवघर। देवघर जिला अंतर्गत देवीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इस घटना के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना पाकर झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान और देवघर एसपी अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर बाबा साहेब की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

बरियारपुर गांव में हाल ही में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की एक छोटी प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार को असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को खंडित करने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैली। बरियारपुर सहित आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग जुट आए। घटना के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन शुरू हो गया।

इसकी जानकारी मिलते ही देवघर के एसपी अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय विधायक सुरेश पासवान और मंत्री हफीजुल हसन अंसारी भी गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी ली। मंत्री ने एसपी से कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

हसन ने एक बयान में कहा, “जिस महान शख्स ने संविधान के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को समानता एवं सम्मान का अधिकार दिलाया, उनकी प्रतिमा का अपमान करने वाले को कभी भी माफ नहीं किया जाएगा। हेमंत सोरेन की सरकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान को हर हाल में बनाए रखेगी। अगले 24 घंटे के भीतर बरियारपुर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *