BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 04:20 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा
  2. आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
  3. भारत में समय-समय पर आदर्शों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अवतार हुए : दत्तात्रेय होसबोले
  4. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन पुराना अनशन खत्म किया
  5. सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगाई
  6. राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह की नसीहत, ‘सिमरिया घाट आकर गंगाजी से माफी मांगें’
  7. राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
  8. कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहली बार एबीवीपी ने रामनवमी पर की पूजा
  9. पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स, गरीब बच्चे बनेंगे डॉक्टर’
  10. रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
  11. भाजपा स्थापना दिवस पर 98 साल की शकुंतला आर्य से मिले जेपी नड्डा, पोती बोली- देखकर अच्छा लगा, पार्टी देती है बुजुर्गों को सम्मान
  12. ममता बनर्जी हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहीं, भाजपा करेगी डट कर मुकाबला: अग्निमित्रा पॉल
  13. तमिलनाडु: पीएम मोदी ने ‘पंबन रेल ब्रिज’ का किया उद्घाटन
  14. रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को सीएम योगी ने बताया ‘सनातन राष्ट्र’ के हृदय का ‘अमर दीप’
  15. भुवनेश्वर: भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस मनाया, कार्यकर्ताओं में उत्साह

झारखंड के हजारीबाग में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 10 घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 10:37 PM IST
झारखंड के हजारीबाग में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 10 घायल
Read Time:2 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में एक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी निवासी मंगर कमार के रूप में हुई है। अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया गया कि ‘नेहा’ नामक मिनी बस (जेएच02वी 0543) हजारीबाग से फुसरो (बोकारो) जा रही थी। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नरकी नामक जगह पर बस का अगला टायर अचानक ब्लास्ट कर गया और तेज गति में जा रही बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। कई लोग बस के नीचे दब गए। सूचना पाकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों में बस का कंडक्टर फुसरो निवासी मनोज कुमार पंडित, अरजरी गांव निवासी सन्नी कुमार पिता सुरेश लाल, फुसरो निवासी बजरंग नोनिया, खरिका गांव निवासी शांति देवी, बीरबल नोनिया, रूनिया देवी, हीरालाल हांसदा आदि शामिल हैं।

घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *