BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 07 मई 2025 09:19 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

झारखंड : ‘मईया सम्मान योजना’ का पैसा नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 10 जनवरी 2025, 12:29 AM IST
झारखंड : ‘मईया सम्मान योजना’ का पैसा नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

जमशेदपुर। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ (जेएमएम) शासित झारखंड में सरकार के ‘मईया सम्मान योजना’ की राशि हजारों महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची, जिससे नाराज महिलाओं ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

हेमंत सोरेन सरकार द्वारा ‘मईया सम्मान योजना’ की राशि पिछले दिनों लोगों के खाते में भेज दिया गया। लेकिन, हजारों ऐसी महिलाएं हैं जो इस योजना से वंचित रह गई। जमशेदपुर में नाराज महिलाओं ने इसकी वजह से उपायुक्त कार्यालय पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं में से एक ने बताया कि “पहले ब्लॉक जाइये, डीसी ऑफिस आईये यह कहकर बार-बार परेशान किया जा रहा है।” प्रदर्शन कर रही सभी महिलाएं प्रेम नगर की रहने वाली थीं। सरकार की योजना और सोच के खिलाफ महिलाओं में नाराजगी नजर आई।

एक अन्य महिला ने बताया कि “कई लोगों को ‘मईया सम्मान योजना’ का पैसा मिला, लेकिन, कई लोगों को नहीं मिला। जितनी भी महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं, उन लोगों को पैसा नहीं मिल रहा है। पैसा देने में क्या दिक्कत है, क्यों नहीं दिया जा रहा है, इसकी जानकारी भी नहीं दी जा रही है। हमसे दो-तीन बार शिकायत ली गई है। लेकिन, उसकी सुनवाई कुछ नहीं हो रही है। शिकायत पत्र को रद्दी की टोकरी में रखा जा रहा है। हम लोगों को योजना का पैसा एक बार भी नहीं मिला।”

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि गृहिणी होने के बावजूद हमें पैसों के लिए दौड़ना पड़ रहा है। सरकार की यह योजना सफल है, इसी कारण हम उम्मीद लेकर आए हैं कि योजना का पैसा हमें मिल जाए। बता दें कि पूरे राज्य में जगह- जगह ‘मईया सम्मान योजना’ की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाएं सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। बैनर-पोस्टर फाड़ा जा रहा है और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जा रहा है। जमशेदपुर में भी अब महिलाओं का विरोध देखने को मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *