BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 01:42 AM
  • 36.27°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

तमिलनाडु : ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर कई जगहों पर निकाली गई रैली

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 12:04 AM IST
तमिलनाडु : ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर कई जगहों पर निकाली गई रैली
Read Time:2 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

इरोड/सलेम (तमिलनाडु) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तमिलनाडु के इरोड, सलेम और शिवगंगा में जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से निकाली गई। रैली का उद्देश्य महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस रैली में बड़ी संख्या में आम महिलाओं के साथ विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

तमिलनाडु के इरोड में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर महिला सुरक्षा और नशे को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व महिला पुलिस अधिकारियों और खिलाड़ियों ने किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) थिरु जी. जवाहर ने 200 से अधिक प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने देश के विकास में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया।

इसी तरह सलेम जिले में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर देश और समाज के विकास में अपनी प्रतिबद्धता जताई। सलेम की जिलाधिकारी वृंदा देवी ने महिला सशक्तिकरण को समाज के लिए जरूरी बताया और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।

शिवगंगा में पुलिस ने महिला दिवस पर 2 किलोमीटर की पैदल यात्रा प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसे एसपी आशीष रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस पदयात्रा में छात्राओं और महिला कांस्टेबल सहित 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *