BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 11:12 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एनडीए सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन पर ‘अद्भुत’ विचार-विमर्श की सराहना की
  2. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद स्थिति की समीक्षा, उत्तरी और पश्चिमी कमान के दौरे पर सीडीएस
  3. हम जातिगत राजनीति नहीं करते, लेकिन वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना जरूरी : जेपी नड्डा
  4. पटना : लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, बिहार की राजनीति गरमाई
  5. मुख्यमंत्री परिषद बैठक : सीएम साय ने बताया कैसे बस्तर बना संस्कृति और विकास का केंद्र
  6. शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में आतंकवाद से लड़ने के भारतीय संकल्प को दोहराया
  7. ‘हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है…’, बड़े भाई तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव
  8. पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक, सीएम धामी ने उत्तराखंड में लागू यूसीसी पर दिया प्रस्तुतिकरण
  9. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  10. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  11. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  12. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  14. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  15. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे

तुर्की का नहीं, हिमाचल का सेब खाएं भारत के लोग : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 4:00 PM IST
तुर्की का नहीं, हिमाचल का सेब खाएं भारत के लोग : गिरिराज सिंह
Read Time:4 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

पालमपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने पालमपुर में पंचरुखी के ब्याडा में बॉब आर्गेनिक्स खाद उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। मंत्री ने आईएचबीटी के छात्रों से भी वार्तालाप किया और इस प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की इसके उपरांत वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आंद्रेटा में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले संस्थान का भी दौरा किया यहां पर मंत्री ने खुद मिट्टी का बर्तन भी बनाया और यहां के स्थानीय लोगों से इस काम को आगे बढ़ाने की अपील की है।

सीएसआईआर-हिमालयी जैवसंसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएचबीटी) पालमपुर में स्थित है। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारा मंत्रालय राज्यों के साथ जुड़ा हुआ मंत्रालय है और जिस पॉटरी को मैं देखने आया हूं यह भी हैंडीक्राफ्ट का ही एक पार्ट है और पौराणिक कला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब यहां मुंबई की छात्रा इस काम को सीखने आ सकती है तो यहां के स्थानीय लोग क्यों नहीं आ सकते। ये केवल कला नहीं है बल्कि यह रोजगार का बड़ा साधन है। हैंडीक्राफ्ट बहुत बड़ा सेक्टर है। आईएचबीटी ग्रामीण हिमाचल की आमदनी को बढ़ाने में अहम रोल निभा सकता है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिमाचल सांस्कृतिक टूरिज्म, आध्यात्मिक टूरिज्म और प्राकृतिक टूरिज्म का केंद्र हैं। अगर इसके साथ फ्लोरीकल्चर को जोड़ा जाए तो और भी टूरिज्म के आयाम बढ़ेंगे। आईएचबीटी कांगड़ा जिले को फ्लोरीकल्चर से जोड़ सकता है। फ्लोरीकल्चर में अपार संभावनाएं हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सीमा संघर्ष और चीन, तुर्की जैसे देशों के पाक को सहयोग करने पर भी गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि भारत बहुत बड़ा देश है और भारत में डोमेस्टिक चीजों की मांग ज्यादा है। जिस तरह से तुर्की ने भारत के दुश्मन देश का साथ दिया है तो भारत के लोग तुर्की का सेब न लें, बल्कि हिमाचल का सेब खाएं।

गिरिराज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट करने विदेश गए डेलिगेशन को लेकर कहा, “डेलिगेशन अपनी बात रखेगा। डेलिगेशन भेजना यह कोई नई चीज नहीं है। 1994 में अटल बिहारी वाजपेयी भी संयुक्त राष्ट्र जा चुके थे। गिरिराज सिंह ने ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है तो कुछ नहीं किया जा सकता है।”

वहीं, पाकिस्तान अगर आगे कोई नापाक हरकत करता है तो भारत का रुख स्पष्ट है। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कह दिया है कि अगर कोई भी आतंकी हमला हुआ तो इसे युद्ध समझा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *