BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 02:48 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी को खत्म करने की जिम्मेदारी मेरी : प्रशांत किशोर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2025, 12:21 AM IST
नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी को खत्म करने की जिम्मेदारी मेरी : प्रशांत किशोर
Read Time:3 Minute, 13 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया। हालांकि, यह रैली उतनी सफल नहीं हो पाई। रैली में लाखों लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया था, लेकिन मैदान में कम संख्या में लोग पहुंचे। प्रशांत किशोर ने इसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर हम विफल हुए हैं, तो इसके पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ है। सरकार ने जानबूझकर लोगों को गांधी मैदान पहुंचने से रोका। प्रशासन ने रैली में आ रही गाड़ियों को रास्ते में रोक दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। लाखों लोग आना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया। यह प्रशांत किशोर की नाकामी नहीं है, यह सरकार की साजिश है।

उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों से अपील की कि लालू यादव के जंगलराज की तरह नीतीश कुमार के अफसर राज को उखाड़ने का संकल्प लीजिए। उन्होंने प्रशासन पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने पिछली बार कहा था कि प्रशासन पर केस करेंगे तो आकर समझौता किया था कि हमारी क्या गलती है। आज फिर प्रशासन ने धोखा दिया है, इनको सबक सिखाएंगे।

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर वह (पीके) नहीं होते, तो नीतीश कुमार 2015 के बाद फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। 2015 में हम मदद नहीं किए होते तो आज नीतीश कुमार कहीं संन्यास लेकर बैठे होते। आज होशियार बन रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गांव में कहा जाता है कि जो पंडित शादी करवाता है, वही श्राद्ध भी करता है। मैंने नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी को एक बार बचाया था, अब उसका अंत करने की जिम्मेदारी भी मेरी ही होगी।

उन्होंने ऐलान किया कि 10 दिनों बाद वह पटना से पूरे राज्य की यात्रा पर निकलेंगे और जनता के बीच जाकर जनसुराज आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर में जनता नीतीश कुमार से उनके शासन का पूरा हिसाब लेगी और इसमें जनसुराज पार्टी एक प्रमुख भूमिका निभाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *