BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:57 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  2. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  3. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  4. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  5. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  6. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  7. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  8. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  9. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  10. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  11. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  12. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  13. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  14. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला

पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मार्च 2025, 9:54 PM IST
पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले में तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने निजी रंजिश के चलते शिवसेना के जिला अध्यक्ष मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी।

गोलीबारी में 11 वर्षीय एक लड़के सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।

पंजाब पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है और छह आरोपियों सिकंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, जग्गा सिंह, शंकर और अरुण सिंगला को नामजद किया है और कहा है कि यह अपराध व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण किया गया था।

विरोध स्वरूप शिवसेना नेताओं ने मोगा शहर में बंद की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक बाल कृष्ण सिंगला ने मीडिया को बताया, “तीन हमलावर बाइक पर आए और शिवसेना नेता मंगत राय मंगा पर गोलियां चलाई। इसके अलावा, इस घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा और एक सैलून मालिक घायल हो गए हैं।”

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने कहा, “हमने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।”

शिवसेना नेता मंगा को पुलिस अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घायल बच्चे को पहले मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे लुधियाना शहर के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मंगा की बेटी ने बताया कि उसके पिता गुरुवार रात करीब 8 बजे किराने का सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे।

उन्होंने कहा, “रात 11 बजे किसी ने हमें बताया कि मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हम न्याय चाहते हैं और इसके लिए हमें जो भी करना होगा, वो करेंगे।”

पुलिस के अनुसार, मंगा का हाल ही में स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों के एक समूह के साथ झगड़ा हुआ था और प्रथम दृष्टया गोलीबारी उसी घटना का परिणाम प्रतीत होती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने स्पष्ट किया कि इसमें कोई लक्षित हत्या या आतंकवाद का पहलू नहीं है।

गांधी ने कहा, “यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला है। मृतक के परिवार द्वारा बताए गए छह संदिग्धों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *