BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:34 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

पंजाब में ‘आप’ का ग्राफ गिरा, कांग्रेस का बढ़ा : आलोक शर्मा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 दिसंबर 2024, 11:40 PM IST
पंजाब में ‘आप’ का ग्राफ गिरा, कांग्रेस का बढ़ा : आलोक शर्मा
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में नगर निगम के साथ नगर परिषदों के हुए चुनाव परिणाम घोषित कर द‍िए गए हैं।

इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से यहां पर नगर निगम के चुनाव हुए हैं और जिस तरह से परिणाम सामने आए हैं, मैं कहना चाहता हूं कि पंजाब में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है। आम आदमी पार्टी को वोट प्रतिशत घटा है और शहरों में भाजपा का सफाया हुआ है। हम लोगों ने चुनाव से संबंधित तमाम आंकड़ों के साथ एक विस्तार में प्रेस वार्ता भी की है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में जो वफादारी थी, वह वापस लौट रही है। आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से पंजाब के लोगों को गुमराह किया, अब पंजाब के लोग उसे समझने लगे हैं।

भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने सभी नेताओं से अपील की है कि वे किसान नेता डल्लेवाल से मिलें। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर पर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जाकर मिला है। हम लोगों ने उनसे अनशन तोड़ने की अपील भी की है। मैं भाजपा के नेता से पूछना चाहता हूं कि केंद्र सरकार के साथ किसान संगठनों की बातचीत हुए चार साल हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट की एमएसपी की जो कमेटी बनी थी उसका क्या हुआ। जाखड़ को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से यह सवाल पूछने चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा 20 दिसंबर को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि सरकार से मांग करते हैं कि वह अपना अहंकार त्यागे और मानवता दिखाए। किसानों की मांगें नाजायज नहीं हैं। ये वही मांगें हैं जिन पर सरकार ने कभी सहमति जताई थी। जब किसानों की मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने आंदोलन शुरू किया है। मैं समझता हूं कि सरकार को किसानों से बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। 101 किसान दिल्ली जाकर धरना-प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया है। दिल्ली में हर वर्ग को धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है और सरकार इसकी इजाजत भी देती है, लेकिन किसानों को जाने से रोक दिया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *