BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:13 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पंजाब में नशे के खिलाफ आप की बड़ी मुहिम, 1485 गिरफ्तार : हरपाल सिंह चीमा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 11:59 PM IST
पंजाब में नशे के खिलाफ आप की बड़ी मुहिम, 1485 गिरफ्तार : हरपाल सिंह चीमा
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय से मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आप ने 24 फरवरी से नशे के खिलाफ जंग शुरू की है, जिसका मकसद पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करना है। इस मुहिम को बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है और इसके नतीजे भी सामने आ रहे हैं।

चीमा ने बताया कि पंजाब में नशा तस्करी के मामलों में सजा की दर 86 प्रतिशत है, जो भाजपा शासित राज्यों की 52 प्रतिशत की दर से कहीं ज्यादा है। नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एंटी नारकोटिक्स सेल बनाया है, जो सक्रिय रूप से काम कर रहा है। संगरूर और रोपड़ जैसे जिलों में नशा खत्म करने की दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो इस अभियान की सफलता को दिखाता है।

उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि अब तक 1072 मामले दर्ज किए गए हैं और 1485 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 76 किलोग्राम हेरोइन, 950 क्विंटल भुक्की, 50 किलोग्राम अफीम और 50 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद की हैं। चीमा ने कहा कि ये नतीजे बताते हैं कि आप का यह आंदोलन सही दिशा में चल रहा है।

इस मुहिम को मजबूत करने के लिए चीमा ने जिलों में पांच बैठकें कीं। इसके अलावा, राज्य के अन्‍य मंत्री भी अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं। नशा तस्करों पर सख्ती दिखाते हुए देश के कानून के तहत 26 घरों को ध्वस्त किया गया है।

चीमा ने कहा, “जब तक नशा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, यह जंग जारी रहेगी।” उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे इस मिशन में साथ दें।

चीमा ने कहा, “लोगों को चाहिए कि या तो नशेड़ियों को नशेड़ी कहें या उनकी मदद करें कि वे नशा छोड़ने के लिए केंद्र तक पहुंचें। हमें जैसे ही कोई सूचना मिलती है, हम तुरंत कार्रवाई करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *