BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 10:56 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा के आवास पर छापा मारा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मई 2025, 12:25 AM IST
पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा के आवास पर छापा मारा
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा के आवास पर छापा मारा। यह छापेमारी पिछले दिनों रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार अधिकारी सुखदेव वशिष्ठ के मामले से जुड़ी हुई है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि विधायक जालंधर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में कथित रूप से शामिल थे, जिन्हें पिछले सप्ताह 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

अरोड़ा ने कथित तौर पर फर्जी नोटिस जारी करने और स्थानीय लोगों से पैसे ऐंठने के लिए वशिष्ठ का इस्तेमाल किया। उन पर जनता से रिश्वत लेने की कई शिकायतें हैं।

आप नेता और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सनी आहलूवालिया ने मीडिया को बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जालंधर शहर में उनके आवास पर छापेमारी के बाद अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अरोड़ा की गिरफ्तारी से पहले 13 मई को सरकार ने उनकी आधिकारिक सुरक्षा वापस ले ली थी। कथित तौर पर उनके साथ 14 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा थी। सुरक्षा वापस लिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह सरकार का विशेषाधिकार है।

इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने एटीपी वशिष्ठ को फाइलों को मंजूरी देने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक, इलाके में 70 फीसदी इमारतों के नक्शे मंजूर होने के बावजूद वशिष्ठ ने रिश्वत लिए बिना फाइलों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा, “एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वशिष्ठ ने एक आवेदक से उसके आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए 30,000 रुपए की मांग की थी।”

प्रवक्ता ने कहा, “आवेदकों को डराने के लिए उन्होंने निरीक्षण के दौरान इमारतों को सील करने की धमकी दी थी। उन्होंने कथित तौर पर यह भी दावा किया कि उन्हें किसी भी स्थानांतरण का डर नहीं है।”

प्रारंभिक जांच के बाद सतर्कता ब्यूरो ने वशिष्ठ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *