BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:51 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

पटना : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से की मुलाकात, कहा – बिहार ज्ञान की धरती है

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 9:03 PM IST
पटना : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से की मुलाकात, कहा – बिहार ज्ञान की धरती है
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बिहार के दौरे पर हैं। वह शनिवार को पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “बिहार की धरती ज्ञान की, मेधा की, थाती की, तपस्या की धरती है। बिहार की भूमि बहुत पावन है, हम उसको नमन करते हैं। मैं श्री कल्कि धाम से आया हूं। श्री कल्कि धाम दुनिया का ऐसा धाम है, जो भगवान के अवतार से पहले भगवान के अवतरण स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है। श्री कल्कि धाम की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। 19 फरवरी को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। मैंने उप मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया है। मैं चाहूंगा कि विजय सिन्हा अपने हाथ से एक शिला श्री कल्कि धाम में स्थापित करने के लिए वहां पधारे।”

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मुलाकात के बाद कहा कि आचार्य का मेरे आवास पर आना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों के अंदर वेदव्यास के रचित श्रीमद् भागवत और उसके अंदर कल्कि अवतार की चर्चा है। आज उसे जमीन पर आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा उतारा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस स्थल पर गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी के बदलते भारत के विराट स्वरूप की एक शुरुआत है। निश्चित रूप से हम वहां जाएंगे और बदलते भारत के विराट स्वरूप का गवाह बनने का हमें भी मौका मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *