BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:07 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे का डिस्पोजल नहीं होना चाहिए : कांग्रेस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2025, 12:18 AM IST
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे का डिस्पोजल नहीं होना चाहिए : कांग्रेस
Read Time:4 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

इंदौर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड संयंत्र के रासायनिक कचरे को पीथमपुर में जलाए जाने की चल रही तैयारी के बीच जनप्रतिनिधियों ने वैज्ञानिक तौर पर परीक्षण कराने की मांग की है। इस मामले पर गुरुवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच बातचीत भी हुई।

यूनियन कार्बाइड संयंत्र में जमा रासायनिक कचरे को कंटेनरों के जरिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीथमपुर लाया गया है। यहां की रामकी इंडस्ट्री में कचरे को जलाया जाना है। कचरा जलाए जाने की तैयारी के बीच जनप्रतिनिधियों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की। इन नेताओं ने अन्य जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करने के बाद रासायनिक कचरा जलाए जाने को लेकर वैज्ञानिक परीक्षण करने की मांग उठाई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सुमित्रा महाजन से मुलाकात के बाद कहा कि पीथमपुर में कचरे का डिस्पोज़ल नहीं होना चाहिए। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह भाजपा और कांग्रेस के राजनेताओं की ज़िम्मेदारी है कि इसका हल निकालें।

उन्होंने पूर्व में पीथमपुर में ही 10 टन कचरा जलाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय इंडस्ट्री में कचरा जलाया गया था, उससे पांच से सात किलोमीटर के दायरे में फसल को नुकसान पहुंचा है। अब इतनी बड़ी मात्रा में कचरा जलाए जाने से इंदौर को नुकसान होने की आशंका है। भूमिगत जल प्रदूषित हो सकता है। अब भारी मात्रा में इतना कचरा नष्ट किया जाएगा तो आसपास के एरिया में जो इलाकों में जो फसलें उगती हैं, उन पर क्या असर आएगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कुछ किलोमीटर दूर यशवंत सागर है। इसका पानी इंदौर शहर की जनता पीने में उपयोग करती है। आज से पांच साल बाद यह पानी कितना खराब होगा, यह बड़ा सवाल है। इसलिए कचरा जलाए जाने से पहले वैज्ञानिक परीक्षण जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि कचरा जलाए जाने का कितना असर होगा, इसका किसी को अंदाजा नहीं है। विशेषज्ञों को सही तरीके से राय लेना चाहिए और जनता के सामने पूरी हकीकत रखनी चाहिए। हम कोरोना की याद करें तब किसी को अंदाज़ा नहीं था कि इसका कितना असर होगा और अपने बीच में से ही कई लोग चले गए।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि सबसे पहले यह समझना होगा कि यह राजनीतिक मामला नहीं है। यहां के लोगों से जुड़ा मामला है। यूनियन कार्बाइड की गैस त्रासदी जब याद आती है तो रूह कांप जाती है। जो भी सरकार हो, उसे जनहित के दृष्टिकोण से विचार करना चाहिए क्योंकि सरकार भी जनता की चुनी हुई होती है। रामकी इंडस्ट्री में कचरा जलाया जाएगा, उससे नुकसान नहीं होगा, यह भी कहा नहीं जा सकता। विशेषज्ञों से चर्चा करना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *