BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 04:22 PM
  • 43.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 8:49 AM IST
पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

प्रयागराज। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले 11 साल में केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। सरकार ने 20 साल पुरानी नीति को बदल कर नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लाने का काम किया है, जिसके तहत आज हम हर तरीके के हेल्‍थ केयर पर ध्‍यान दे रहे हैं।

अनुप्रिया पटेल रविवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सर्किट हाउस में पहुंची थीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में अपना दल के कार्यकर्ता और विधायक मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जहां पूरे देश में पहले 7 एम्स हुआ करते थे, आज 23 एम्स स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाने के लिए पूरे देश में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम नागरिक ले रहे हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से आम जनता को किफायती दर पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। हमारा उद्देश्य आम जन को स्वास्थ्य की सेवाएं सुलभ और किफायती उपलब्ध कराना है। इस दिशा में हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और लोगों को चिकित्सा सुविधा हर जगह मिल रही है।

वहीं, प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे को लेकर की गई कांग्रेस की बयानबाजी को भी पटेल ने अनावश्यक करार दिया। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर देश के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के नेता इस विषय पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल जिन देशों में गया है, वहां से आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की सराहना की गई है, इस मोर्चे पर वह देश भारत के साथ खड़े हैं, इस बात को सभी देशों ने स्पष्ट रूप से कहा है। इस प्रतिनिधिमंडल की ओर से ऑपरेशन सिंदूर में दिए गए निर्णय और देश की नीतियों के बारे में बताया गया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *