BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 05:13 PM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार, नहीं करूंगा कोई टिप्पणी : भूपेश बघेल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 10:20 PM IST
प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार, नहीं करूंगा कोई टिप्पणी : भूपेश बघेल
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति संबंधी कोई भी टिप्पणी करने का अधिकार केवल पार्टी हाईकमान को है। संगठन में प्रदेश स्तर की नियुक्तियों पर फैसला केवल हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। हम इस मामले में न तो कोई टिप्पणी करते हैं, न ही इसके लिए अधिकृत हैं। यह पूरी तरह से हाईकमान का विशेषाधिकार है।

बता दें कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी बीच 19 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए प्रभारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह दिल्ली जाकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करेंगे और दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14 फरवरी को पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नए महासचिवों और कई राज्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन को महासचिव नियुक्त किया गया है। बघेल को पंजाब और नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख का प्रभार भी दिया गया है।

इसके अलावा चुनावी राज्य बिहार समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। मोहन प्रकाश की जगह कृष्णा अल्लावरु को बिहार का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *