BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 11:49 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  2. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  3. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  4. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  5. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  6. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  7. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  8. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  9. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  10. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  11. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  12. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  13. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  14. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  15. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार

बसपा ने पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से किया निष्कासित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 फ़रवरी 2025, 9:45 PM IST
बसपा ने पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से किया निष्कासित
Read Time:2 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने दक्षिण राज्यों के प्रभारी रहे और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और मेरठ के नितिन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी देते हुए लिखा कि बीएसपी की ओर से दक्षिणी राज्यों आदि के प्रभारी रहे डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद और नितिन सिंह, जिला मेरठ को, चेतावनी के बावजूद भी गुटबाजी आदि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी के हित में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गिनती मायावती के भरोसेमंद नेताओं में होती थी। वह पर्दे के पीछे साधारण तरीके से पार्टी का कार्य कर रहे थे। यूपी में बसपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अशोक सिद्धार्थ की पत्नी को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। वह सरकारी नौकरी छोड़कर सियासत में आए थे।

सिद्धार्थ को मायावती ने 2016 में राज्यसभा भेजा था। इसके पहले वह एमएलसी भी रह चुके हैं। वह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में सेंट्रल कोऑर्डिनेटर की भूमिका भी अदा कर चुके हैं।

हालांकि, इन चुनावों में पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। वह पार्टी का प्रचार-प्रसार भी करते थे। मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बाबू सिंह कुशवाहा, स्वामी प्रसाद मौर्य, नरेंद्र कश्यप भी आज बसपा से बाहर हैं। कई पुराने नेता धीरे-धीरे सभी पार्टी से बाहर चले गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *