BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 12:51 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  2. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  3. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  4. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  5. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  6. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  7. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  8. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  9. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  10. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  11. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  12. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  13. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  14. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए
  15. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत

बिहार : 14 विशिष्ट हस्तियों को मिलेगा डॉ. श्रीकृष्ण सिंह सम्मान, जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा पटना में करेंगे सम्मानित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 5:29 PM IST
बिहार : 14 विशिष्ट हस्तियों को मिलेगा डॉ. श्रीकृष्ण सिंह सम्मान, जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा पटना में करेंगे सम्मानित
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार इंटेलेक्चुअल फोरम और मेडिवर्सल फाउंडेशन द्वारा 11 मार्च को आयोजित होने वाले डॉ. श्रीकृष्ण सिंह स्मृति सम्मान समारोह में प्रदेश की 14 विशिष्ट हस्तियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा प्रदेश की विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित करेंगे।

पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार इंटेलेक्चुअल फोरम के संयोजक डॉ. निशिकांत कुमार एवं डॉ. निम्मी रानी ने नवनीत रंजन के साथ जानकारी दी। संस्था के संयोजक डॉ. निशिकांत कुमार ने कहा कि ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने जिस सोच के साथ बिना जाति, धर्म के भेदभाव के सभी समाज को आगे बढ़ाने और विकसित बिहार को ध्येय बनाया, आज उस सोच की अधिक प्रासंगिकता है। युवा पीढ़ी जाति से ऊपर उठकर संपूर्ण बिहारी समाज की सोच के साथ आगे बढ़े।”

डॉ. निम्मी रानी ने कहा कि प्रदेश के ऐसे विशिष्ट जन जिन्होंने अपने काम से मुकाम बनाया है और समाज को प्रेरित करने का काम किया है, उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। श्रीबाबू के आदर्शों पर चलने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि संकीर्ण विचारों से नहीं, उदारता से सभी जाति धर्म के लोगों को समाहित कर बिहारी समाज को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

मेडिवर्सल फाउंडेशन के नवनीत रंजन ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह सम्मान समारोह के लिए इस वर्ष भी उत्कृष्ट योगदान और विशिष्टता का ध्यान रखकर प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस साल यह अवार्ड पद्म भूषण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती, पद्मश्री आनंद कुमार, पद्मश्री डॉ. हेमंत कुमार, सायन कुणाल, डॉ. मनीषा सिंह, आनंद मिश्रा, प्रो. दिनेश चंद्र राय, फैजान मुस्तफा, ज्ञानेश्वर, डॉ. विकास सिंह, प्रो. विभूति प्रसन्न सिन्हा, सुधांशु कुमार, उमेश शर्मा और अनूप कुमार सर्राफ जैसी विभूतियों को दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *