BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 04 मई 2025 06:32 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  2. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  3. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  4. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  5. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी
  6. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  7. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  8. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  9. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  10. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  11. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  12. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  13. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  14. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  15. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे : शाहनवाज हुसैन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 10:41 PM IST
बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे : शाहनवाज हुसैन
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

बेगूसराय। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को कहा कि अभी भाजपा ने राष्ट्र का चुनाव जीता, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली भी जीते हैं, अब बिहार की बारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग बिहार का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। नीतीश कुमार जैसा अनुभवी मुख्यमंत्री किसी के पास नहीं है।

बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद बधाई देते हुए कहा कि आज देश की महिलाएं खुश हैं। भाजपा के कई राज्यों में मुख्यमंत्री हैं, लेकिन महिला मुख्यमंत्री दिल्ली में बनी हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भागलपुर आ रहे हैं। यहां वे किसानों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा काम किसानों के लिए किया है। उनकी आमदनी दोगुनी करने का काम किया जा रहा है। बिहार में इथेनॉल के प्लांट लगे हैं। बिहार में इथेनॉल के 17 प्लांट लगाने की मंजूरी मिली, जिसमें 12 से 13 लग गए हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है और अच्छा काम कर रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि उनके मुंह से अपराध का नाम शोभा नहीं देता है, जो स्क्रिप्ट उन्हें मिलती है, वह बोलते रहते हैं।

तेजस्वी यादव के लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने के बयान को लेकर पूर्व मंत्री हुसैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला, उनकी तुलना लालू यादव से करना सही नहीं है। लालू यादव अभी भी जमानत पर हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *