BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 12:56 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  2. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  3. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  4. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  5. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  6. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  7. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  8. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  9. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  10. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  11. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  12. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  13. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  14. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  15. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे राजभवन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जनवरी 2025, 10:31 PM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे राजभवन
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने क्यों गए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

वैसे, बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री राजभवन में औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे हैं। प्रदेश में चर्चा मंत्रिमंडल विस्तार की भी हो रही है। ऐसे में इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों का तापमान बढ़ गया है।

समझा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच यह मुलाकात हो सकती है। हालांकि जदयू के तरफ से भी अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

चर्चा है कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 15 जनवरी के बाद यानी खरमास समाप्त होने के बाद कभी भी हो सकता है। इस विस्तार में भाजपा के चार नए चेहरे शामिल होंगे। इसके साथ ही वर्तमान में भाजपा के जिन मंत्रियों के पास कई विभाग हैं, उनके विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा। ये विभाग कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के बीच बांटे जाएंगे।

नीतीश कुमार के कैबिनेट में फिलहाल दो उप मुख्यमंत्री है और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। फिलहाल भाजपा कोटे से 15 मंत्री मंत्रिमंडल में हैं। ऐसे में चर्चा है कि भाजपा से और चार लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के समय जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की जाएगी।

वैसे, किसी आधिकारिक बयान के बाद ही पता चल सकेगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने क्यों गए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *