BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 मार्च 2025 07:00 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली एचसी के जज के घर कैश मिलने के मामले में पूर्व जस्टिस एसएन ढींगरा बोले- दर्ज होनी चाहिए एफआईआर
  2. कर्नाटक विधानसभा से छह महीने के लिए निलंबित हुए 18 भाजपा विधायक
  3. ‘अधिकारियों से 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहे मंत्री’, आतिशी का दिल्ली सरकार पर आरोप
  4. हार के बाद संगठन को फिर से खड़ा करना हमारी प्राथमिकता : सौरभ भारद्वाज
  5. राज्यसभा में न्यायाधीश के आवास से नकदी मिलने का मामला उठा
  6. राज्यसभा में आतंकवाद पर गरजे अमित शाह, ‘हमले के बाद हमने पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया’
  7. बेंगलुरु में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक शुरू, संघ प्रमुख ने किया उद्घाटन
  8. ‘आप’ ने किए कई बड़े बदलाव, सौरभ भारद्वाज को बनाया गया दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष
  9. सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के कथित ‘अपमान’ का आरोप, राजद ने मांगा इस्तीफा
  10. राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार की हरकतों से बिहार शर्मसार हो रहा: रणविजय साहू
  11. पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप
  12. दिल्ली : यमुना खादर में डीडीए की टीम पहुंची, विधायक रविंदर नेगी ने लोगों के हक में की अपील
  13. पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर खुला, सीमेंट की दीवार हटी, ग्रामीणों में खुशी की लहर
  14. संसद में आज : लोकसभा में पास किया जाएगा बजट 2025-26, भाजपा ने जारी किया व्हिप
  15. आईपीएल 2025 : नया सीजन नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार, जानें कब और कहां देखें मैच

बिहार: नीतीश कुमार पर विपक्ष के आरोप पर सत्तारूढ़ दल का फूटा गुस्सा, राजद नेताओं को घेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 2:39 PM IST
बिहार: नीतीश कुमार पर विपक्ष के आरोप पर सत्तारूढ़ दल का फूटा गुस्सा, राजद नेताओं को घेरा
Read Time:4 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कथित तौर पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा है। राजद समेत विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया है। वहीं, अब इसे लेकर सरकार के मंत्रियों और सत्तारूढ़ दलों के नेताओं ने बीएनटी न्यूज़ से बात की है।

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐसा कोई इरादा नहीं था। नीतीश कुमार हमेशा राष्ट्रवादी रहे हैं, वह खुद इसके सबूत हैं। विपक्ष के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका काम है आरोप लगाना, जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं।

विपक्ष के आरोपों पर जदयू एमएलसी अनवर खालिद ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का भ्रष्टाचार बिहार की जनता के सामने आया है। पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, जिससे ध्यान हटाने के लिए विपक्ष के नेता राष्ट्रवादी नीतीश कुमार पर आरोप लगा रहे हैं, जो 14 करोड़ बिहार की जनता का अपमान है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सदन में अराजक स्थिति पैदा करना उनकी आदत हो सकती है। आज सदन में कृषि, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्नोत्तर होना था। इसके साथ ही नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि आपके पिता सजायाफ्ता हैं, क्या आपके पुरखों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी? नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी को परिचय पत्र दिया। नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को नौकरी में आरक्षण दिया।

उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि नीतीश कुमार की व्यक्तित्व की तुलना एक छोटे से वीडियो से नहीं की जा सकती है। उन्होंने बिहार के लिए काफी कुछ किया है। उन पर इस तरह का आरोप लगना, बिहार का अपमान है।

इस मुद्दे पर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राबड़ी देवी से कहा कि पहले आप अपने पुत्र को माफी मंगवाएं, क्योंकि उन्हें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में अंतर नहीं पता है। उन्होंने कहा कि ये लोग ईडी-सीबीआई का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने इस मुद्दे पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए ये लोग ऐसा कर रहे हैं, ये लोग हताश और निराश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ा कोई राष्ट्रभक्त नहीं है। उन्होंने बिहार के लिए काफी कुछ किया है।

विपक्ष के आरोपों पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा से राष्ट्रगान का सम्मान किया है और आगे भी करेंगे। विपक्ष के लोग राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता बेवजह बिहार के विकास को रोक रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सीएम नीतीश कुमार वर्षों से राजनीति में रहे हैं, उनके लिए ऐसा कहना गलत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *