BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 08:10 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  2. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  3. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  4. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी
  6. बैजयंत पांडा के नेतृत्व में बहरीन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात
  7. गुजरात, केरल और बंगाल समेत चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 23 जून को आएंगे नतीजे
  8. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
  9. थरूर के नेतृत्व में सांसदों की टीम ने आतंकवाद विरोधी ‘शांति मिशन’ शुरू किया
  10. बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
  11. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
  12. अमेरिका ने यमन में संदिग्ध अलकायदा ठिकाने पर ड्रोन से किया हमला, कम से कम छह लोग मारे गए
  13. अहिंसा हमारी पसंद है, मजबूरी नहीं : संजय झा
  14. पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जापान हमारे साथ : सलमान खुर्शीद
  15. जापान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल, सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से कराया अवगत

बिहार : बक्सर में अपराधियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मई 2025, 9:02 AM IST
बिहार : बक्सर में अपराधियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत
Read Time:2 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

बक्सर। बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा है। इस बीच, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार के दिन की शुरुआत अपराधियों की फायरिंग से हुई। अपराधियों ने सुबह अहियापुर गांव में पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह लगभग पांच बजे नहर के पास विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह टहल रहे थे तभी कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे। अपराधियों ने इन तीनों को गोली मार दी। इन्हें बचाने आए दो अन्य सदस्यों को भी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार इस घटना में विनोद और सुनील सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद बताया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले इनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन से अपराधी आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *