BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 05:33 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

बिहार विधानसभा चुनाव में इतिहास बनाएगा एनडीए : जीवेश मिश्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 10:15 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में इतिहास बनाएगा एनडीए : जीवेश मिश्रा
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने रविवार को कहा कि इस साल नवंबर में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से जीतने वाली है। जिस प्रकार से 2010 में एनडीए की जीत हुई थी, 2025 में उससे भी बड़ी जीत हासिल कर एनडीए इतिहास बनाएगा।

बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न राज्यों में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा शामिल हुए।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के अनेक राज्यों में जहां बिहार के लोग रहते हैं, वहां बिहार दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा पहली बार संगठनात्मक तरीके से बिहार दिवस मना रही है। बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है, बिहार के निवासी देश और विदेश में बसे हैं।

जीवेश मिश्रा ने बताया कि पानीपत जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की अगुवाई में आज बिहार समाज के लोग बड़े उत्साहित हैं और बिहार दिवस को बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मना रहे हैं। बिहार के लोगों के लिए सरकार अनेक योजनाएं ला रही है।

बिहार में इफ्तार पार्टी पर जारी सियासत पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बिहार की रफ्तार से मतलब नहीं, इफ्तार से मतलब है। इसलिए वे इफ्तार करते रहेंगे और हम बिहार को रफ्तार देते रहेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह संगठनात्मक प्रक्रिया है और जल्दी राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम भी सामने आएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलकर रहने, एक रहने और सेफ रहने का सुझाव दिया।

बिहार के मूल निवासी और भाजपा के पानीपत जिला प्रवक्ता वेद पाराशर ने कहा कि बिहार के प्रवासियों के हितों और सुरक्षा के लिए नया मंच दिया जा रहा है। हरियाणा के मूल निवासी बिहार के प्रवासियों के साथ मिलकर रहते हैं। बिहार के प्रवासियों को राजनीति में भी एक उचित स्थान मिले, इसके लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश पार्टी का नेतृत्व भी विचार-विमर्श कर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *