BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:55 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

बैलेट पेपर से चुनाव हो तो शक की गुंजाइश नहीं होगी : अमित देशमुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 नवंबर 2024, 11:46 AM IST
बैलेट पेपर से चुनाव हो तो शक की गुंजाइश नहीं होगी : अमित देशमुख
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। ईवीएम के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान को कांग्रेस गांवों तक ले जाएगी।

कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ को बताया कि लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की, लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले थे। अब भी, यह विश्वास करना मुश्किल है कि महा विकास अघाड़ी के लिए ऐसे परिणाम आए। मतदाताओं ने इस पर संदेह जताया है। यहां तक ​​कि जो उम्मीदवार नहीं जीते, उन्होंने भी इस पर सवाल उठाए हैं और जो जीते हैं, उन्होंने भी सवाल उठाए हैं। पार्टियों ने चिंता जताई है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकता है। शक जो पैदा हुआ है उसे चुनाव आयोग को दूर करना चाहिए। ईवीएम को लेकर हस्ताक्षर अभियान महाराष्ट्र में चलेगा। शायद देश में भी चलाया जाए। ‘इंडिया’ ब्लॉक बैलेट पेपर के समर्थन में है। बैलेट पेपर से चुनाव हो तो शक की गुंजाइश नहीं होगी। ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है। सिर्फ भारत ही नहीं दूसरे देशों में इसके उदाहरण हैं।”

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम पर दायर एक याचिका खारिज करते हुए कहा था कि जब हारते हैं तभी ईवीएम गलत होती है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि झारखंड में ‘इंडिया’ ब्लॉक चुनाव जीता है, हम वहां भी कह रहे हैं कि वहां पर बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। महाराष्ट्र में हारे हैं तो हम बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि महायुति “एक हैं तो सेफ है” नारा लेकर चली थी। बहुमत मिलने के बाद वे एक नहीं हैं। आने वाले दिनों में वे सेफ भी नहीं रहेंगे।

बैलेट पेपर चुनाव के लिए हस्ताक्षर अभियान पर कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा है कि महाराष्ट्र में जिस तरह से शिकायतें सामने आ रही हैं, लोग चाहते हैं कि चुनाव बैलेट पेपर से हों। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। यह लोगों की भावना को दर्शाता है, क्योंकि हर विधानसभा से शिकायतें आई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *