BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:28 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

भाजपा के पूर्व सांसद ने सपा कार्यकर्ता पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 2:12 PM IST
भाजपा के पूर्व सांसद ने सपा कार्यकर्ता पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

कन्नौज। भाजपा के कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सपा कार्यकर्ता द्वारा जान से मारे जाने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी धमकी रोज मिल रही है।

पूर्व सांसद ने रविवार को सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लिखा कि अफगानिस्तान के बामियान में भगवान बुद्ध की 2000 वर्ष पुरानी प्रतिमा तालिबानियों द्वारा तोड़े जाने के मेरे बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमशेद खान द्वारा मेरी पोस्ट पर मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई (जिसका स्क्रीनशॉट संलग्न है)। वैसे ये मेरे लिए रोजमर्रा की बात है।

उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे जाने कितनी धमकियां सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे मिलती रहती हैं, पर पिछले दिनों अखिलेश के इशारे पर हमारे महापुरुष वीर महाराणा सांगा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर करणी सेना के एक साधारण कार्यकर्ता द्वारा अखिलेश को गोली मारने की धमकी से अखिलेश सहित उनकी पार्टी इतनी डर गई कि इसको मुद्दा बनाते हुए उसे जेल भिजवा दिया। अब अखिलेश खुद बताएं कि मुझे धमकी देने वाले उनकी पार्टी के इन कार्यकर्ताओं का हम क्या करें?

ज्ञात हो कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बीते दिनों मऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सिर्फ अपना परिवार मजबूत करने की चिंता है। वह सिर्फ पीडीए की बात करते हैं। उन्हें चिंता अपने परिवार की है।

उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश और बंगाल में पीडीए समुदाय पर हो रहे अत्याचार पर सपा चुप हैं। उन्हें सिर्फ मुस्लिम पीडीए ही दिखाई देते हैं। सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर संविधान को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान को जेब में लेकर घूमते हैं। जिन लोगों ने पीढ़ी दर पीढ़ी संविधान का अपमान किया, वे आज संविधान की बात कर रहे हैं। यह कितना हास्यास्पद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *