BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 06:59 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  2. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  3. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  4. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  6. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  7. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  8. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  9. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  10. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  11. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  12. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  13. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  14. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  15. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी

भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने का षड्यंत्र करते हैं : शिवपाल यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 दिसंबर 2024, 6:16 AM IST
भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को खत्म करने का षड्यंत्र करते हैं : शिवपाल यादव
Read Time:2 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम की एकता को खत्म करने के लिए भाजपा के लोग षड्यंत्र करते हैं।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग जनता को रिझाने के लिए षड्यंत्र करते हैं। यह लोग कुछ काम नहीं करते हैं। यह लोग झूठ बोलकर जनता को भटकाने का काम करते हैं।

संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के बीच अनबन की बात पर उन्होंने कहा कि यह तो मुझे नहीं पता है। लेकिन, यह लोग देश को बहुत पीछे ले जा रहे हैं। जब सपा सरकार थी तब यूपी विकास के मामले में तीसरे नंबर पर था। आज पांचवें नंबर पर है। यह इनका विकास है। जनता महंगाई से बहुत परेशान है। भ्रष्टाचार दस गुना बढ़ा है। थानों-तहसीलों में जनता परेशान है।

शिवपाल ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम करके यह जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने आंबेडकर का अपमान किया है। यह लोग संविधान को नहीं मानते हैं। इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। यह देश को तानाशाही की राह पर ले जाना चाहते हैं।

सपा नेता ने कहा कि विपक्षी दलों के लोगों को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के बारे में उन्होंने कहा कि अभी कितने प्रदेशों में अलग-अलग चुनाव हुआ, क्या एक साथ करवा लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *