BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 07 मार्च 2025 03:53 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीओके पर जयशंकर के बयान ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया : अर्जुन सिंह
  2. पीएम मोदी के उत्तराखंड में योगा कैंप की अपील को श्री श्री रविशंकर ने सराहा, कहा- ‘हम सुझाव मानेंगे’
  3. बिहार : तेजस्वी ने सरकार में आने के बाद ताड़ी से बैन हटाने का किया वादा, कांग्रेस विधायक ने किया स्वागत
  4. राज्य सरकार ताड़ी के नाम पर पासी समाज को प्रताड़ित करना करे बंद : तेजस्वी यादव
  5. देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी
  6. उत्तराखंड: हर्षिल में पीएम मोदी ने की मां गंगा की पूजा-अर्चना
  7. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  8. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  9. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  10. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  11. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  12. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  13. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  14. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  15. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी

भैयाजी जोशी ने मराठी भाषा का नहीं किया अपमान : नितेश राणे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 मार्च 2025, 10:13 PM IST
भैयाजी जोशी ने मराठी भाषा का नहीं किया अपमान : नितेश राणे
Read Time:2 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। तमिलनाडु में भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब महाराष्ट्र में भी भाषा को लेकर राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भैयाजी जोशी के एक बयान ने नए विवाद को जन्म दिया है।

भैयाजी जोशी ने एक कार्यक्रम में कहा था, “मुंबई की अपनी कोई एक भाषा नहीं है। इसलिए मुंबई आना है तो जरूरी नहीं कि मराठी सीखनी पड़े। मुंबई आने वालों को मराठी सीखने की कोई जरूरत नहीं है।”

भैयाजी जोशी के बयान पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, “भैयाजी जोशी ने कभी मराठी भाषा का अपमान नहीं किया। उन्होंने बस इतना कहा कि मुंबई एक ऐसा शहर है, जहां विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं और अपनी भाषा बोलते हैं। उन्होंने मराठी भाषा का अपमान नहीं किया। भैयाजी जोशी ने जो कुछ भी कहा, वह किसी भाषा का अपमान नहीं है। पहले उनके बयान को समझना चाहिए और फिर उस पर कोई स्टैंड लेना चाहिए।”

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के मोहम्मद शमी के रोजा न रखने संबंधी बयान पर मंत्री नितेश राणे ने कहा, “हम इस तरह के कट्टरपंथ के खिलाफ हैं। यह हमारे हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है। हम कहते हैं कि इस्लाम में लिखा है कि या तो आप इस्लाम स्वीकार कर लें, या फिर आपका धर्म परिवर्तन कर दिया जाएगा, या फिर आपको मार दिया जाएगा। अब मोहम्मद शमी भी खुद इसका अनुभव कर रहे हैं। इसलिए हम अपने हिंदू धर्म की प्रशंसा करते हैं, क्योंकि हमारे धर्म में इस तरह का कट्टरपंथ नहीं है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *