BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 03:52 PM
  • 43.37°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 मई 2025, 2:15 PM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान पर कांग्रेस हमलावर है। पार्टी के तमाम नेताओं ने उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देने के लिए सामने आई सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी को लेकर एक आपत्तिजनक बात कही। यह बयान उनके धर्म के आधार पर था।

शाह के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की आला महिला अधिकारी के बारे में दिया गया बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह सेना और महिलाओं दोनों का अपमान है। सेना का कोई अधिकारी हो या सैनिक, उसका कोई धर्म नहीं होता, उन्हें हिंदू या मुसलमान के रूप में नहीं गिना जाता। उनका केवल एक ही धर्म देश होता है। मजहब की बात बार-बार भारतीय जनता पार्टी करती है और इस तरह की भाषा भाजपा की सोच को उजागर करती है। उन्हें इस बयान पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मंत्री सरकार का प्रतिनिधि होता है। इसलिए अगर मंत्रिमंडल इससे सहमत है तो अलग बात है, और ऐसा नहीं है तो शाह को तुरंत मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने देश की सेना की बेटियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखेंगे।

विजय शाह के बयान पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा, “मैंने आज तक अपने पूरे जीवनकाल में इससे निम्नतम स्तर का बयान नहीं देखा है। इस तरह के मंत्रियों को तत्काल पद से हटा देना चाहिए। देश का प्रतिनिधित्व करने वाली सेना को लेकर इस प्रकार की टिप्पणी करना अशोभनीय है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *