BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:12 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित : मोहन यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 अप्रैल 2025, 10:15 PM IST
मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित : मोहन यादव
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 27 लाख रुपए सम्मान निधि लाडली बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर क‍िए।

मंडला के ग्राम टिकरवारा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहभागिता कर लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक बहनों के बैंक खाते में 1,552.38 करोड़ की राशि ट्रांसफर किया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 340 करोड़ रुपए से अधिक राशि एवं 450 रुपए में गैस सिलेंडर रिफिल योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों के बैंक खाते में 57 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि को भी भेजा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1,100 जोड़ो के सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता कर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ो को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि के चेक भी प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी लाडली बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। हमारी सरकार का ध्येय है प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि मिले। सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्हें गोशाला में भी सहभागी बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा अब तक लाडली बहनों को 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार लाडली बहना योजना में महिलाओं के बैंक खाते में पूर्व में एक हजार रुपए भेजती थी। अब यह राशि बढ़ाकर 1,250 कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *