BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 06 मई 2025 11:44 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘पहलगाम हमले में मौतों की जिम्मेदारी ले केंद्र सरकार’, रांची में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
  2. पहलगाम हमले का असर: वुलर झील का पर्यटन ठप, संकट में शिकारा मालिक
  3. अब भारत का पानी देश के हक में बहेगा : प्रधानमंत्री मोदी
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार का सख्त निर्देश, देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल
  5. वक्फ कानून की वैधता पर नहीं आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 15 मई को
  6. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र पर असर, लुफ्थांसा और एयर फ्रांस ने बदले रूट
  7. ‘एडीबी’ पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है : मासातो कांडा
  8. एलओसी पर तनाव के बीच रक्षा सचिव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सैन्य तैयारियों की दी जानकारी
  9. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  10. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  11. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  12. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  13. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  14. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  15. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन

मनमोहन सिंह को उनके कद के अनुसार सम्मान नहीं मिला : प्रगट सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 दिसंबर 2024, 9:28 PM IST
मनमोहन सिंह को उनके कद के अनुसार सम्मान नहीं मिला : प्रगट सिंह
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

चंड़ीगढ़। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष, विधायक और पूर्व मंत्री प्रगट सिंह ने मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वह सम्मान और श्रद्धा सुमन नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था।

प्रगट सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ न्याय नहीं किया है। मनमोहन सिंह को वह श्रद्धा सुमन और सम्मान मिलना चाहिए था, जो राजघाट पर बाकी प्रधानमंत्री के संस्कार के समय मिलता है। मनमोहन सिंह का योगदान देश की अर्थव्यवस्था के लिए अतुलनीय है। उन्होंने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कद मनमोहन सिंह का था, वह किसी भी प्रधानमंत्री से कम नहीं था और भाजपा ने उनके साथ न्याय नहीं किया।

दिल्ली सरकार द्वारा पंडितों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपये देने के फैसले पर भी प्रगट सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कदम धर्म की राजनीति को बढ़ावा देगा और यह देश के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर पंडितों और ग्रंथियों को यह राशि दी जा रही है, तो क्या पादरियों और मौलवियों को भी यही दिया जाएगा? अगर ऐसा किया जाता है, तो कहीं भी कोई जगह नहीं बचेगी, जहां धर्म की राजनीति का असर न हो। यह देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा।

किसानों के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान चुप हैं क्योंकि पंजाब की आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम बन चुकी है। जो भाजपा कहती है, वही पंजाब के मुख्यमंत्री करते हैं। पंजाब और देश के किसानों को एकजुट होना चाहिए, क्योंकि किसान देश का पेट भरता है। किसानों की हालत पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को एमएसपी कानून लाकर इसे पारित करना चाहिए। देश के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *