BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 16 जून 2025 06:37 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  2. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  3. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  4. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  5. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  6. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  7. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  8. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह
  9. आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया : मुख्यमंत्री योगी
  10. पाकिस्तान की प्रवक्ता बन चुकी है कांग्रेस , उसकी ही भाषा बोलती है पार्टी : निशिकांत दुबे
  11. राहुल गांधी को पाकिस्तान और चीन पर भरोसा है, लेकिन देश पर नहीं : गिरिराज सिंह
  12. उत्तराखंड: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
  13. अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए अभी तक मैच नहीं हुआ, डॉक्टर ने जानकारी दी
  14. पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना, कहा- ‘आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ बढ़ाने का अवसर’
  15. उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 जून 2025, 10:32 PM IST
महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी : तेजस्वी यादव
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे झूठी पार्टी बताया।

तेजस्वी यादव पटना में आयोजित पाल महासम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा देने जाने के लिए अभिभावकों से पैसा लेने पड़ते हैं। लेकिन, जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो परीक्षा देने के लिए आने-जाने का खर्च सरकार वहन करेगी।

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पाल सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समुदाय की ओर से एक जीवित भेड़ उपहार भेंट की गई। तेजस्वी यादव ने मंच पर उस भेड़ को सहज भाव से स्वीकार किया। इस कार्यक्रम में भेड़ को पाल समाज की पारंपरिक आजीविका और पहचान का प्रतीक माना गया। बताया गया कि तेजस्वी सम्मेलन से जाने के दौरान भेड़ को भी साथ ले गए।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दुख होता है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है और सबसे अधिक पलायन यहां से हो रहा है। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार का क्या विकास हुआ?

उन्होंने कहा कि बिहार में आम लोग अफसरशाही से परेशान हैं। भाजपा को बड़ा झूठा पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि बिहार में कब और कहां गोली चल जाए, कोई नहीं जानता। बिहार अब सुरक्षित हाथों में नहीं है। जनता अब 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है। अब गाड़ी बदलने की बारी है।

उन्होंने पाल समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब बिहार को बदलने के लिए साथ दीजिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *