BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 02:33 AM
  • 15.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं, शीर्ष नेतृत्व में बात होती रहती है : शक्ति सिंह यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 5:23 PM IST
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं, शीर्ष नेतृत्व में बात होती रहती है : शक्ति सिंह यादव
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

बिहारशरीफ। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हो रही चर्चा के बीच राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि महागठबंधन और इंडी गठबंधन बिहार में पूरी तरह मजबूत है।

उन्होंने कहा कि हर दल की इच्छा होती है कि वह ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े, लेकिन अंतिम फैसला नेतृत्व की बैठक में ही होता है। बिहारशरीफ में बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान राजद नेता यादव ने कहा, “सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। जब बिहार में इंडी गठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं, तो जो जिसके हक की सीट होगी, उस पर स्वाभाविक रूप से विचार किया जाएगा। हर दल अपनी मांग रख सकता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अंत में वही होगा जो गठबंधन के घटक दलों के बीच सर्वसम्मति से तय किया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत होती रहती है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर चलता रहा है, और आगे भी ऐसा ही करेगा। गठबंधन की मजबूती के लिए सभी दलों की जिम्मेदारी होती है, न कि सिर्फ नेतृत्व करने वाले की। भाजपा पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि भाजपा ने बिहार में बहुत कोशिश की, लेकिन उसे कभी भी बड़ी सफलता नहीं मिली। आने वाले समय में भी उसे कुछ हासिल नहीं होगा। भाजपा सिर्फ धर्म, मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुसलमान की राजनीति करती है। उसे विकास, पलायन, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर इसका क्या हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने की चर्चा की खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि किसी का भी बच्चा है वह अगर समाजसेवा का रास्ता चुनता है तो इसमें बुराई क्या है, सबको आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो पहले जदयू को ‘चंडाल चौकड़ी’ से मुक्त करना चाहिए। वैसे, जदयू अब कोई पार्टी ही नहीं रह गई। यह भाजपा की ऑर्गेनाइजेशन बन गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *