BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 13 जून 2025 06:09 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, बोले- ‘महानगर पालिका चुनाव पर हुई चर्चा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 मई 2025, 9:33 PM IST
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, बोले- ‘महानगर पालिका चुनाव पर हुई चर्चा’
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस मेल-मिलाप को आगामी महानगर पालिका चुनावों की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुलाकात के बाद हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि आज शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात हुई। हम दोनों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई, जिसमें महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, “मैं इंडिया गठबंधन और महाविकास अघाड़ी के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव ठाकरे से मिलने आया था। हमारी चर्चा सकारात्मक रही। बीजेपी धर्म के आधार पर लोगों के साथ राजनीतिक खेल खेलती है, इस पर भी हमने बात की। इंडिया ब्लॉक का गठन संविधान को बचाने के लिए हुआ था और जब तक यह उद्देश्य जीवित है, गठबंधन मजबूती से कायम रहेगा।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर उठे विवाद पर सपकाल ने स्पष्ट किया कि यह उनका निजी विचार था। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हूं और पार्टी की नीति स्पष्ट है। बीजेपी के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को एकजुट करना हम लोगों का लक्ष्य है, बीजेपी को हराने के लिए हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केवल झूठ का सहारा लेती है। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सपकाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ हमारी लड़ाई में कौन सा देश हमारे साथ खड़ा था? पीएम मोदी कभी ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ जैसे नारे लगाते हैं, तो कभी चीनी राष्ट्रपति की मेजबानी करते हैं। वह वैश्विक नेता बनना चाहते हैं, लेकिन जब जरूरत थी, तब कौन हमारे साथ था? पीएम मोदी को संसद का विशेष सत्र बुलाकर इन सवालों का जवाब देना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *