BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 09:36 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की घायल बाइक सवार की मदद, अस्पताल में भर्ती कराया

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 11:36 PM IST
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की घायल बाइक सवार की मदद, अस्पताल में भर्ती कराया
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

ठाणे। गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक बार फिर मानवीय चेहरा दिखा। ठाणे में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम जब मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की दूसरी लेन का उद्घाटन करने जा रहे थे, तब उन्होंने रास्ते में हादसे का शिकार हुए एक बाइक सवार युवक की मदद की।

गणतंत्र दिवस पर ठाणे में ध्वजारोहण और परेड कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम शिंदे दोपहर 1 बजे ठाणे से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उनका काफिला जब पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे पर घाटकोपर के पास पहुंचा, तो उन्होंने देखा कि सड़क पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद, एकनाथ शिंदे ने अपना काफिला रोका और गाड़ी से उतरकर घायल युवक का हाल पूछा।

दुर्घटना के कारण युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। शिंदे ने तुरंत वहां मौजूद लोगों से मदद ली और युवक को अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं, एकनाथ शिंदे ने अपने काफिले की एक गाड़ी और पुलिस सुरक्षा के साथ घायल युवक को राजावाड़ी अस्पताल भेजा।

इससे पहले, नवंबर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एकनाथ शिंदे ने सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मदद की थी। दरअसल, दीपावली की रात एक बाइक सवार घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद शिंदे ने अपना काफिला रोककर सड़क पर जख्मी पड़े युवक की मदद की थी। शिंदे ने उस वक्त अपने साथ मौजूद डॉक्टर्स की टीम को बुलाया और जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कराकर उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने इस घटना की पुष्टि की थी। सीएमओ ने बताया था कि चुनावी भागदौड़ के बीच मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखने को मिली, जहां वह खुद एक जख्मी को देखकर रुक गए और मदद की। उस वक्त एकनाथ शिंदे प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *