BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:52 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 जनवरी 2025, 8:44 PM IST
महाराष्ट्र: ठाणे जिले में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

ठाणे। देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सभी बांग्लादेशी नागरिकों को कल्याण-डोंबिवली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सभी ने बिना किसी पासपोर्ट या आवश्यक दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था। ये सभी ठाणे के कल्याण और डोंबिवली इलाके में झुग्गी बस्तियों और रेलवे स्टेशन के पास रहते थे।

पुलिस के अनुसार, ये बांग्लादेशी नागरिक घरेलू कामकाज और अन्य छोटे-मोटे काम करते थे। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) अतुल जेंडे के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास भारत में प्रवेश या रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था। सभी बांग्लादेशी नागरिकों को विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के कल्याण में पुलिस ने 20 जनवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान परवीन शेख, खदीजा शेख और रीमा सरदार के रूप में हुई थी। तीनों महिलाएं पिछले कई साल से इलाके में रह रही थीं।

दरअसल, तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कल्याण की महात्मा फुले थाना पुलिस ने की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश की तीन महिलाएं कल्याण-डोंबिवली इलाके में रह रही थीं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया था। फिलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी नागरिकता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *