BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:02 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  2. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  3. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  4. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  5. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  6. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  7. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  8. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  9. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  10. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  11. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  12. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  13. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  14. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  15. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 दिसंबर 2024, 6:11 PM IST
महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। पटना के महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल का निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे और उन्होंने महावीर वात्सल्य अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार आचार्य किशोर कुणाल का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। हार्ट अटैक के बाद उन्हें तुरंत पटना के महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर न्यास के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और मंदिर के विकास में उनकी भूमिका अहम रही। उनके निधन से समाज और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर न्यास के सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनकी सेवा और योगदान से समाज में महत्वपूर्ण बदलाव आए।

किशोर कुणाल के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़ा हुआ था। वे अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे और बाबरी मस्जिद विवाद में मध्यस्थ की भूमिका भी निभाई थी।

किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गांव में हुई थी। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत का अध्ययन किया और 1970 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1983 में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की। उसके बाद पुलिस सेवा से जुड़ गए और तमाम बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दी।

पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के समधि भी थे। अशोक चौधरी की बेटी शांभवी की शादी किशोर कुणाल के बेटे से हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *