BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 10:51 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

महाशिवरात्रि पर देवलोक बना देवघर, भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 9:37 PM IST
महाशिवरात्रि पर देवलोक बना देवघर, भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब
Read Time:4 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

देवघर। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में बुधवार को महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। झारखंड सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से किए जा रहे इस आयोजन में भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों की जीवंत झांकी, ड्रोन शो, लेजर शो और नाचते-गाते भूत-प्रेत का कारवां आकर्षण का केंद्र रहा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर स्थित कमल कांत नरौने (केकेएन) स्टेडियम में आयोजित एक समारोह के बाद बारात को रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी बारात में लगभग दो लाख लोग शामिल हुए। सड़कों के किनारे घरों की छतों पर खड़े लोग बारात में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करते रहे। बारात में 50 घोड़े, 15 ऊंट और 250 झंडों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक दल शामिल हुए। बारात मार्ग पर 30-40 मंच बनाए गए, जहां कलाकार गीत-नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत करते दिखे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिव बारात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “आज बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन नगरी में महाशिवरात्रि महोत्सव और शिव बारात के शुभ अवसर पर शामिल होने का परम सौभाग्य मिला। यह शिव बारात सिर्फ शिव बारात मात्र नहीं है, यह ऐसा समागम है, जिसका कोई दायरा नहीं है। आप सभी की सहभागिता के साथ झारखंड सरकार द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव और शिव बारात को वृहद रूप देने की कोशिश की गई है। आने वाले दिनों में आस्था के इस पावन केंद्र को आप सभी के साथ से और भव्य रूप देने पर काम होगा। यहां उपस्थित सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

महोत्सव में झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश पासवान भी उपस्थित रहे।

दूसरी तरफ कामनालिंग पर जलार्पण के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह तीन बजे मंदिर का पट खुलने के बाद पारंपरिक कांचा जल पूजा और सरदारी पूजा हुई। इसके बाद आम भक्तों के लिए 4.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। शाम छह बजे तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया।

वहीं, रात में सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा की अगुवाई में चतुष्प्रहर पूजा शुरू हुई। बाबा के विग्रह पर साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री अर्पित करने के बाद बेलपत्र से सिंदूर अर्पित किया जाएगा। संभवतः यह एकमात्र मंदिर है, जहां भगवान शंकर पर महाशिवरात्रि पर सिंदूर चढ़ाने की परंपरा है।

महाशिवरात्रि के दसवें दिन बाबा का दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बाबा और मां पार्वती के बीच बंधे गठबंधन को खोला जाएगा। मान्यता है कि बाबा धाम प्रकृति और पुरुष का मिलन स्थल है। यहां शिव और शक्ति दोनों की पूजा होती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *