BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 01:22 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  2. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  3. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  4. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  5. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  6. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  7. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  8. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  9. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  10. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  11. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  12. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  13. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  14. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए
  15. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत

महिला दिवस पर भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक पहल, महिलाएं संचालित कर रही मुंबई -साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 12:01 AM IST
महिला दिवस पर भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक पहल, महिलाएं संचालित कर रही मुंबई -साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की जम्मेदारी पहली बार पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में दे दी। इस ट्रेन में लोकोपायलट से लेकर कैटरिंग का जिम्मा महिलाओं ने उठाया।

मुंबई से चलने वाली ट्रेन संख्या 22223, जो सीएसएमटी से साईनगर शिरडी के लिए रवाना हुई, इस ट्रेन में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट, ट्रेन प्रबंधक और टिकट परीक्षक, साथ ही ऑन-बोर्ड कैटरिंग स्टाफ सभी महिलाएं थीं। भारतीय रेलवे इस पहल से महिला शौर्य और साहस को सम्मानित करने के साथ रेलवे में महिलाओं की शक्ति और नेतृत्व को बढ़ावा दे रहा है।

पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए महिला शक्ति का वंदन किया। पश्चिम रेलवे के एक्स पोस्ट में कहा गया, “उनके हर कदम पर हम उनके साथ खड़े हैं, उनकी यात्रा और विकास का समर्थन करते हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, पश्चिम रेलवे सभी महिलाओं की शक्ति, उनकी दृढ़ता और उपलब्धियों को नमन करता है।”

बता दें कि हर साल 8 मार्च को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और उनकी सराहना करने का अवसर है। इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में योगदान के उत्सव के तौर पर देखा जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 1909 में हुई थी, और इसे औपचारिक मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाना शुरू किया। इस बार का थीम ‘एक्सलरेट एक्शन’ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *