BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 07:29 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

मुंबई के बाद तमिलनाडु के इरोड जिले से सात बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 जनवरी 2025, 7:47 PM IST
मुंबई के बाद तमिलनाडु के इरोड जिले से सात बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

इरोड। तमिलनाडु के इरोड जिले में पेरुंदुरई पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बांग्लादेश के सात नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी नागरिक अवैध रूप से इरोड जिले में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, सभी बांग्लादेशी नागरिक बिना आवश्यक परमिट या दस्तावेज प्राप्त किए बिना क्षेत्र में मजदूरों के रूप में काम कर रहे थे। यह लोग पेरुंदुरई के एक गांव वेप्पमपलायम में रह रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए सभी बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोप‍ियों की पहचान मोहम्मद साहिदुल (48), मोहम्मद अनारुल इस्लाम (26), मोहम्मद मुनीरुल इस्लाम (24), मोहम्मद मासूम (22), मोहम्मद रुजीबुल (37), लाल और मुसुरुल्ला के रूप में हुई है।

फिलहाल तमिलनाडु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तथा उनके बैकग्राउंड को खंगाल रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह इस इलाके में कितने समय से रह रहे थे और वह इतने लंबे समय तक कैसे पकड़े जाने से बच गए।

इससे पहले रविवार को मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी नालासोपारा में रह रहे थे।

पुलिस ने शुरुआत में एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान 13 और बांग्लादेशी मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले बांग्लादेश के एक नागरिक ने भिवंडी में 500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। इसके बाद वह भारतीय होने का दावा करते हुए पुणे में बस गया। वह चार रोहिंग्याओं के साथ वह जुलाई में म्यांमार से बांग्लादेश आया था। इसके बाद बांग्लादेश से सीधे पुणे के देहुर रोड इलाके में गांधीनगर आ गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *