BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 04:56 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

यूपी सरकार का कानून-व्यवस्था पर ध्यान नहीं है : धर्मेंद्र यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जनवरी 2025, 11:30 PM IST
यूपी सरकार का कानून-व्यवस्था पर ध्यान नहीं है : धर्मेंद्र यादव
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

फर्रुखाबाद। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव मंगलवार को जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे कि अधिकांश जिलों की दुर्दशा है और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है, यहां भी वही माहौल देखने को मिला।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की।

उन्होंने जेल के बाहर पत्रकारों से कहा कि चार बार आजमगढ़ लोकसभा के सांसद, पांच बार और वर्तमान में भी फूलपुर से विधायक, इतने वरिष्ठ लीडर को जो उनकी मूलभूत जरूरत है, जो उनको प्रोटोकॉल और कैटेगरी मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल रही है। उनकी अलग-अलग तरह की समस्याएं हैं। उनके दांत में दिक्कत है। समय से डॉक्टर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी कुछ और भी समस्याएं हैं। खाने-पीने में भी परेशानी पैदा की जा रही है। भाजपा सरकार में जैसे अधिकांश जिलों की दुर्दशा और समाजवादी जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है, उसी तरह का माहौल यहां भी देखने को मिला। समाजवादियों को न्यायालय पर भरोसा है।

उन्होंने कहा कि रमाकांत यादव की अधिकांश मामलों में जमानत हो चुकी है। एक केस बाकी है। उन्हें न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिरासत में लगातार मौत हो रही है। इस मामले में यूपी देश में नंबर एक पर है। आज उत्तर प्रदेश एनकाउंटर में भी नंबर एक पर है। बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। वरना इसमें भी एक अलग तरह की नीति और अन्याय का रास्ता सरकार ने पकड़ा था।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था पर नहीं है। केवल विपक्षियों को कैसे सताएं, कैसे विपक्षी रुझान के मतदाताओं के साथ अन्याय और उपेक्षा करें, यही चल रहा है। उत्तर प्रदेश में लगातार फर्जी एनकाउंटर चल रहे हैं। संभल में अभी हिरासत में मौत का मामला आया है। किसी भी चीज का पुलिस के पास जवाब नहीं है। पुलिस के पास एक काम है कि समाजवादियों को कैसे उपेक्षित करें और उन पर अन्याय करें। कानून व्यवस्था खराब है। महिलाओं के साथ शोषण और अन्याय हो रहा है। यह हम नहीं एनसीआरबी के आंकड़े कह रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *