BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 04:13 AM
  • 34.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

यूपी हिंसा : कांग्रेस की मांग, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करें

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 अक्टूबर 2021, 12:59 PM IST
यूपी हिंसा : कांग्रेस की मांग, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करें
Read Time:3 Minute, 18 Second

यूपी हिंसा : कांग्रेस की मांग, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करें

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (बीएनटी न्यूज़)| कांग्रेस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की। हिंसा में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 घायल हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हम मांग करते हैं कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बर्खास्त किया जाए। सरकार को घटना की जांच सर्वोच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश से करना चाहिए।”

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर किसानों पर हमला करने का निर्देश देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी बर्खास्त करने की अपील की और उम्मीद जताई कि शीर्ष अदालत मामले का तुरंत संज्ञान लेगी।

यूपी के लखीमपुर-खीरी जिले में कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन ने तब हिंसक रूप ले लिया, जब अज्ञात व्यक्तियों ने किसानों पर गोलियां चला दीं। कुछ प्रदर्शनकारियों के वाहनों की चपेट में आने से आक्रोशित किसानों ने तीन जीपों में आग लगा दी। इनमें से एक वाहन केंद्रीय मंत्री के अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का बताया जा रहा है।

हिंसा के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि किसानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “जो लोग इस तरह के अमानवीय नरसंहार को देखकर चुप हैं, वे पहले ही मर चुके हैं। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे, किसान सत्याग्रह जिंदाबाद।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सोमवार को लखीमपुर-खीरी जाने की उम्मीद है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा भारत के किसानों से कितनी नफरत करती है? क्या उन्हें (किसानों को) जीने का अधिकार नहीं है? अगर वे अपनी आवाज उठाते हैं तो क्या आप उन पर गोलियां चलाएंगे, उन्हें वाहनों के नीचे रौंदेंगे? बहुत हो गया। यह किसानों की भूमि है, भाजपा की क्रूरता का क्षेत्र नहीं है।”

उन्होंने आगे लिखा, “किसानों का आंदोलन और मजबूत होगा, और उनकी आवाज बुलंद होती रहेगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *