BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 04:32 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  2. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  3. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  4. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  5. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  6. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  7. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  8. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  9. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  10. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
  11. तहव्वुर राणा की तरह दाऊद को भी पाकिस्तान से लाए केंद्र सरकार : विजय वडेट्टीवार
  12. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  13. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  14. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  15. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 4:30 PM IST
रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना
Read Time:3 Minute, 14 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रामनवमी पर रांची के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। सोरेन ने तपोवन मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारी कामना है कि प्रभु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। इस मौके पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण एवं सदस्य प्रणय कुमार, रांची में रामनवमी की शोभायात्रा का आयोजन करने वाली संस्था महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव भी मौजूद रहे।

सोरेन ने पूजा-अर्चना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “आज श्री रामनवमी के पावन अवसर पर रांची स्थित ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। जय सिया राम!” मुख्यमंत्री ने रविवार की सुबह अपने आवासीय परिसर स्थित भगवान हनुमान के मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

उन्होंने राज्यवासियों के नाम जारी संदेश में कहा, “प्रभु श्रीराम का विशाल जीवन हमें प्रेम, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उदारता और त्याग का अप्रतिम संदेश देता है। उनके महान आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति को प्रेरणा की अविरल धारा से सिंचित करते रहेंगे। आज का यह शुभ अवसर सभी के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।”

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी रामनवमी पर देश और राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हमें धर्म, सत्य, करुणा और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा से हमारा समाज सद्भाव, शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर हो, यही कामना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *