BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 14 मार्च 2025 07:16 AM
  • 24.48°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
  2. दिल्ली की सीएम ने शेल्टर होम में बच्चों संग मनाई होली, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
  3. दिल्ली लौटने के बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस सरकार और लोगों का जताया आभार, यात्रा को बताया यादगार
  4. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  5. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  6. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  7. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  8. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  9. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  10. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  11. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  12. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  13. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  14. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  15. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी

रान्या राव केस: भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, सही तरीके से जांच की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 मार्च 2025, 4:25 PM IST
रान्या राव केस: भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, सही तरीके से जांच की मांग
Read Time:3 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

बेंगलुरु। कर्नाटक के भाजपा नेता सीटी रवि ने रान्या राव केस को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने कहा कि इस मामले की सही से जांच होनी चाहिए, क्योंकि इसमें रोज नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि रान्या राव केस में कई मंत्रियों के नाम सामने आए हैं। आखिर इसके पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा होना चाहिए।

भाजपा विधायक ने कहा कि बिना जांच के किसी का भी नाम नहीं लेना चाहिए कि कौन आरोपी है या कौन इसके पीछे है। यह सब जांच होने पर सामने आ जाएगा।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने भी रान्या राव से जुड़े तस्करी मामले पर कुछ सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि दुबई से बेंगलुरु की अपनी 30 से 40 यात्राओं के दौरान उन्होंने भारत में कितना सोना तस्करी किया होगा। बेंगलुरु में विधान सौधा (विधानसभा) में मीडिया से बात करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि हमने राज्य में इस पैमाने पर सोने की तस्करी के बारे में कभी नहीं सुना है। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी ने 30 से 40 बार दुबई की यात्रा की और जब भी वह बेंगलुरु में उतरी, तो उसे शाही ट्रीटमेंट दिया गया।

भाजपा नेता ने कहा कि जब उसे गिरफ्तार किया गया, तो उसके पास से 14 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया। बेंगलुरु और दुबई के बीच उसकी लगातार यात्राओं को देखते हुए, वह हमारे देश में कितना सोना ला सकती थी? कितना हवाला पैसा शामिल हो सकता है? इसके पीछे कौन से प्रभावशाली व्यक्ति हैं? मंत्रियों की संलिप्तता के आरोप हैं, और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की व्यापक जांच कर रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की जानी चाहिए। जब भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि भाजपा नेता सोने की तस्करी मामले में शामिल हो सकते हैं, तो विजयेंद्र ने जवाब दिया, “सभी जानते हैं कि विधायक सोमशेखर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन क्यों कर रहे हैं। हमने राज्य स्तर पर उनके बारे में निर्णय लिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी गई है और हम उनके निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।”

रान्या राव को पिछले सोमवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *