BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 02:45 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

राम मंदिर में 10 पुजारियों की नियुक्ति, मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र ने कहा-‘ पुजारी किसी को भी नहीं कर सकते स्‍पर्श’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 दिसंबर 2024, 11:08 PM IST
राम मंदिर में 10 पुजारियों की नियुक्ति, मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र ने कहा-‘ पुजारी किसी को भी नहीं कर सकते स्‍पर्श’
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की सेवा राग-भोग के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में 10 अर्चकों (पुजारियों) की नियुक्ति की है। इसके बाद श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र का बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा राम मंदिर में 10 पुजारी नियुक्त किए गए हैं। पुराने पुजारी उन्हें सभी प्रक्रिया बता रहे हैं। उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें राम मंदिर में पुराने अर्चकों के साथ पूजा-अर्चना के लिए लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नये पुजारियों को प्रतिबंध भी बताए गए हैं। कठोर नियम और सुरक्षा के दृष्टिगत अर्चकों को एंड्राइड मोबाइल के साथ मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध है। जो पुजारी अंदर रहेंगे, वह बाहर नहीं आएंगे। यदि वह बाहर आते हैं और किसी को स्पर्श करते हैं तो उन्हें स्नान करना पड़ेगा। किसी को प्रसाद या चंदन नहीं लगा सकते हैं। किसी भी भक्त तथा अन्य किसी भी व्यक्ति का स्पर्श निषेध है। गर्भगृह में बात करने की अनुमति नहीं है।

बता दें कि नए पुजारियों की बैठक सोमवार को रामकोट स्थित ट्रस्ट के भवन में हुई थी। इसमें महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत डॉ. रामानंद दास, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने सभी पुजारियों को मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बनाई गई नियमावली की जानकारी दी थी।

बता दें कि राम मंदिर में 10 प्रशिक्षित पुजारियों की नियुक्ति दो साल के परिवीक्षा काल (प्रोबेशन पीरियड) के लिए की गई है। इन सभी पुजारियों को नियुक्ति पत्र के बजाय एक समझौता पत्र दिया गया है। पुजारियों को सशर्त नियुक्त किया गया है, जिस पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *