BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 11:44 PM
  • 38.92°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामगोपाल यादव ने विंग कंमाडर व्योमिका सिंह पर की विवादित टिप्पणी, जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
  2. पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की ‘नकल’, सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
  3. दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘उचित जवाब मिलेगा’
  4. राहुल गांधी समाज में अलख जगा रहे, यह भाजपा और जेडीयू को रास नहीं आ रहा : कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे
  5. ‘पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंकवाद, पीओके पर होगी’, श्रीनगर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  6. जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकवादी ढेर
  7. ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील
  8. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  9. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  10. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  11. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  12. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  13. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  14. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  15. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी से भाजपा के आदिवासी नेता आहत, कहा- सामंती मानसिकता हुई उजागर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 फ़रवरी 2025, 10:53 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी से भाजपा के आदिवासी नेता आहत, कहा- सामंती मानसिकता हुई उजागर
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आदिवासी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि सोनिया गांधी की टिप्पणी से उनकी सामंती मानसिकता उजागर हो गई है। नेताओं ने इसे आदिवासी समुदाय के साथ-साथ राष्ट्र में सर्वोच्च गरिमा वाले पद का अपमान करार दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सोनिया गांधी ने आदिवासी समाज की सभी महिलाओं का अपमान किया है। कभी आदिवासी धर्म कोड हटाने तो कभी आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर गोली चलवाने वाले कांग्रेसियों का सामंती चेहरा एक बार फिर सामने आया है। ये लोग यह कभी मानसिक तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते कि कोई आदिवासी महिला देश के सबसे बड़े पद पर पहुंचे। आजादी के साढ़े सात दशकों बाद, यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में ही संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी पर आदिवासी समाज समेत पूरे देश को गर्व है। उनके इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस संविधान लेकर लोगों से वोट मांगती चलती है, तो दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठी आदिवासी समाज की महिला का अपमान करती है। सोनिया गांधी की टिप्पणी बेहद ओछी और अशोभनीय है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोनिया गांधी का देश में सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन आदिवासी समाज की बेटी को ‘पुअर लेडी’ कहना अशोभनीय तो है ही, इस ओछी टिप्पणी से कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चरित्र सामने आ गया है।

उन्होंने कहा, ”सोनिया जी, आपको आदिवासियों से इतनी नफरत क्यों? क्या गांधी परिवार उच्च संवैधानिक पदों पर सिर्फ अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझता है? यदि आप आदिवासियों का सम्मान नहीं कर सकतीं, तो कम से कम राष्ट्रपति पद की मर्यादा का तो सम्मान करिए?”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *