BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 10:49 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

राष्ट्रहित के मुद्दे पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए : मंगल पांडेय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मई 2025, 12:40 AM IST
राष्ट्रहित के मुद्दे पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए : मंगल पांडेय
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। भारत सरकार की तरफ से सर्वदलीय सांसदों के डेलिगेशन को विदेश भेजे जाने पर कुछ कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता मंगल पांडेय ने निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दे पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, “विपक्ष के लोग कहते हैं कि हम देश हित और आतंकवाद के खिलाफ मामले में सरकार के साथ हैं। पाकिस्तान के साथ लड़ाई में सरकार के साथ हैं, लेकिन वो कहते कुछ और करते कुछ हैं। जब कहीं देश के अंदर या देश के बाहर उनकी गतिविधियों को देखेंगे तो वो हमेशा राष्ट्र विरोधी दिखाई पड़ते हैं।”

उन्होंने कहा, “विपक्षी पीएम मोदी का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगे हैं। जिस प्रकार का राहुल गांधी और उनकी पार्टी के प्रवक्ता बयान देते हैं, उनकी जो गतिविधियां होती हैं, वो पूरी तरीके से भारतीय सैनिकों के मनोबल को कमजोर करने वाली हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैसा बयान देते हैं, उसे हमने देखा है। ऐसे में जो इंडिया गठबंधन के लोग हैं, वो सिर्फ मुंह से कहते हैं और वास्तव में जब देश को उनकी जरूरत होती है कि एकता के साथ खड़े रहें, उस समय वो राजनीति करते हैं।”

मंगल पांडेय ने कहा, “पीएम मोदी ने आज पूरी दुनिया के सामने देश के सभी दलों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को दुनियाभर में भेजा है, ऐसे में उनके पेट में क्यों दर्द हो रहा है। क्या वह नहीं चाहते हैं कि भारत को अपनी बातों को दुनिया के सामने रखना चाहिए, पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया को भारत की ताकत की पहचान करवाई। यही कारण है कि युद्ध के दौरान पाकिस्तान सिर्फ दो-तीन देशों के समर्थन के अलावा पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी क्या चाहती है कि दुनिया के बाकी देश पाकिस्तान के समर्थन में जाएं और हम अपनी सत्य बात नहीं बताएं। राष्ट्र की सुरक्षा के मसले पर कांग्रेस का व्यवहार राजनीतिक हो जाता है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *