BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 06:47 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. विझिनजाम बंदरगाह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मंच पर दिखे थरूर, प्रधानमंत्री बोले- इस कार्यक्रम से कई लोगों की उड़ेगी नींद
  2. आईपीएल 2025 : एमआई ने ‘तीसरी सबसे बड़ी जीत’ दर्ज कर 17वीं बार बनाया ‘क्लीन स्वीप’ का रिकॉर्ड
  3. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी किया भड़काऊ बयान
  4. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग, अलर्ट सेना ने दिया तगड़ा जवाब
  5. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन
  6. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  7. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  8. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  9. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  10. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  11. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  12. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  13. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  14. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  15. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह

राहुल गांधी का दिल्ली में प्रचार करना पार्टी के लिए अच्छा : संदीप दीक्षित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 जनवरी 2025, 2:24 PM IST
राहुल गांधी का दिल्ली में प्रचार करना पार्टी के लिए अच्छा : संदीप दीक्षित
Read Time:4 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बजने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रहे हैं। नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने इस पर खुशी जाहिर की।

इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से खास बातचीत की।

उन्होंने कहा, ” आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली रैली है। मुझे लगता है कि इसका दिल्ली में अच्छा प्रभाव हो सकता है, क्योंकि राहुल गांधी पार्टी की वरिष्ठ नीति और सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले कुछ समय से यह सवाल उठ रहा था कि कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व कहां है और अब राहुल गांधी के आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए एक ठोस अभियान चला रही है।”

आगे बोले, ” आज से कांग्रेस का अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है। जहां तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में नेताओं के आने-जाने का सवाल है, वह हमारी वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा। हम सभी इस अभियान की शुरुआत को लेकर उत्सुक हैं।”

कांग्रेस नेता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ” दिल्ली में जाट समुदाय के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि पिछले दस सालों में उन्हें आरक्षण क्यों नहीं दिया गया? जब हरियाणा में आरक्षण के मुद्दे पर लोग सड़कों पर उतरे थे, तब आप ने इनका समर्थन नहीं किया। शीला दीक्षित जी ने इस मुद्दे पर काफी काम किया था, लेकिन अब किसी ने इसको आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की। जाट इस पर सवाल उठा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी दिल्ली में जहां जाट रहते हैं, वहां लोग आम आदमी पार्टी के विधायक को नहीं आने देना चाहते हैं। लोग यह मानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले पैसे बांटे और दूसरे पक्ष ने इमोशनल कार्ड खेला। ऐसे में हमारी पार्टी का क्या अभियान है, यह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।

वहीं, चुनाव में पैसे बांटने को लेकर कांग्रेस नेता ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी के पैसे बांटने वाले तरीके को लेकर भी कई लोगों ने शिकायत की है। कुछ महिलाएं और लोग इसको रिश्वत मानते हैं और कह रहे हैं कि इस तरह से वोट खरीदे नहीं जा सकते। उदाहरण के लिए, कुछ जगहों पर चादर, कंबल, और पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन यह तरीका गलत है। अगर आपको किसी को चादर, कंबल या पैसे देकर वोट चाहिए, तो क्या आपके पास जनता के लिए विकास, ईमानदारी और पार्टी का एजेंडा नहीं है?

उन्होंने आगे कहा कि वोटर को सम्मान देना चाहिए, न कि उसे एक बिकाऊ वस्तु समझना चाहिए। जो पार्टियां सोचती हैं कि वोटर को खरीदा जा सकता है, वे वोटर का अपमान कर रही हैं। वोटर सिर्फ पैसे और सामान के बदले नहीं बिकते; उन्हें पार्टी के विकास और प्रतिबद्धता से प्रभावित किया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *